New Delhi. लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी जोर-शोर से लगी हुई है। कांग्रेस ने प्रत्याशियों की नौंवी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की इस सूची में 10 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। कांग्रेस की इस सूची के आते ही संशय में चल रहे पूर्व वित्तमंत्री के बेटे के टिकट से भी पर्दा हट गया है। बता दें कि पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम में बेटे कार्ति चिदम्बरम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। ऐसे में कांग्रेस में विरोध के स्वर उठ रहे थे। हालांकि कांग्रेस ने टिकट जारी कर दिया है।
लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस पुरजोर कोशिश में लगी हुई है। कांग्रेस पार्टी शीर्ष नेतृत्व ताबड़तोड़ एक पर एक फैसले ले रहा है। कांग्रेस की सक्रियता को देख विरोधी खेमें में भी हलचल तेज हो गई है।
कांग्रेस ने रविवार रात प्रत्याशियों की एक और यानि नवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। सबसे खास बात रही कि कांग्रेस ने इस सूची में पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम के बेटे कार्ति चिदम्बरम को भी चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया है।
हालांकि तमिलनाडु कांग्रेस ने कार्ति चिदम्बरम को विरोध किया था। कार्ति चिदम्बरम पर एयरसेल-मैक्सिस मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। इसके बावजूद कांग्रेस ने कार्ति को शिवगंगा सीट से टिकट दिया है। हालांकि कार्ति चिदम्बरम इससे पहले 2014 में भी शिवगंगा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
कांग्रेस की इस सूची में अन्य नामों की भी घोषणा की गई है। कांग्रेस की इस सूची में बिहार की कटिहार सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा किशनगंज से मोहम्मद जावेद और पूर्णिया से उदय सिंह को टिकट दिया गया है।
यह भी पढ़ें ... भारतीय नौसेना ने मोजाम्बिक में 192 लोगों की बचाई जान, 1,381 लोगों को पहुंचाया अस्पताल
इसके अलावा महाराष्ट्र के अकोला से हिदायत पटेल, रामटेक से किशोर उत्तमराव और हिंगोली से सुभाष वानखेड़े को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही अन्य लोगों को भी टिकट दिया गया है।