New Delhi. सऊदी अरब में शव्वाल का चांद दिखने के बाद ईद का त्याहोर आज ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। ईद मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्योहार है। भारत देश की बात करें तो यहां सभी धर्मों के लोग आपस में मिलकर इस प्रसिद्ध त्योहार को मनाते हैं। सभी आपस में गले मिलते हैं, जिससे भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। बता दें कि ईद त्योहार सऊदी सहित कई देशों में धूमधाम से मनाया जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात ने शव्वाल 1440 हिजरी का पहला दिन होने के कारण 4 जून को ही ईद मनाने का निर्णय लिया है।
सऊदी अरब में शव्वाल का चांद दिखने के बाद ईद का त्योहार जब भी मनाया जाता है, उसके अगले दिन ही भारत में मनाते हैं। ऐसे में 5 जून को भारत में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। पाकिस्तान में भी इसी दिन ईद-उल-फितर त्योहार होगा। मून साइटिंग कमेटी ने बैठक कर यह घोषणा की है कि शव्वाल का महीना मंगलवार को ही शुरू होगा।
हालांकि, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और अन्य एशियाई देशों में अर्धचंद्र दिखाई नहीं दिया इसलिए यहां पर बुधवार को त्योहार मानाएंगे। वहीं, केरल की बात करें तो यहां आज ही ईद मनाई जा रही है। भारत देश में केरल ही मात्र एक ऐसा देश है, जहां सऊदी अरब की तरह ही ईद का त्योहार मनाता है।
ज्ञात हो कि रमजान का पवित्र महीना 29 और 30 का होता है। इस बार संभावना जताई जा रही थी कि 29 का ही महीना होगा। लेकिन सऊदी अरब में एक दिन पहले ही चांद दिखने के कारण भारत में अगले दिन ईद का पर्व मनाया जाएगा।
ईद के त्योहार को लेकर बाजारों की रौनक भी बढ़ गई है। तरावीह की नमाज़ आज सऊदी अरब में समाप्त कर दी गई। अब भारत में मंगलवार को आखिरी तरावीह की नमाज पढ़ी जाएगी।