Lucknow. उत्तर प्रदेश कॉडर की आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार ने दुनिया की सातवीं सबसे ऊंची चोटी भी फतह कर ली है। आईपीएस अपर्णा शनिवार को सातवें सबसे ऊंचे शिखर माउंट डेनाली पर तिरंगा और यूपी पुलिस का झंडा लहराया। इसी के साथ अपर्णा कुमार दुनिया की सभी सातों ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराने वाली देश की इकलौती अधिकारी बन गई हैं। अपर्णा की इस कामयाबी पर सीएम योगी ने उन्हें बधाई दी।
इस पर्वत की ऊंचाई 20310 फीट है
संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का स्थित माउंट डेनाली की चोटी पर अपर्णा ने शनिवार सुबह 8:10 बजे कदम रखा। अमेरिका के सबसे ऊंचे इस पर्वत की ऊंचाई 20310 फीट है। माइनस 40 डिग्री तापमान में 250 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा को चीरते हुए वे अनुमानित समय से करीब 10 दिन पहले ही पहुंच गईं। यह उनका तीसरा प्रयास था। इससे पहले 2017 और 2018 में मौसम खराब होने से उन्हें लौटना पड़ा था। अपर्णा का अगला लक्ष्य उत्तरी ध्रुव पर तिरंगा फहराने का है। इसके लिए वे अप्रैल 2020 में सफर शुरू करेंगी।
दुनिया की शीर्ष 6 चोटियों पर लहराया तिरंगा
आईपीएस अपर्णा कुमार इससे पहले दुनिया की शीर्ष 6 चोटियों एशिया का माउंट एवरेस्ट,अफ्रीका के तनजानिया का माउंट किलिमंजारो,यूरोप की एलब्रस,इंडोनेशिया की कांर्सटेंज पिरामिड,अंटार्टिका की विनसन मैसिफ और दक्षिण अमेरिका की माउंट एंकाकागुआ को फतह कर चुकी हैं। मूल रूप से कर्नाटक के शिमांगों की रहने वाली अपर्णा यूपी कॉडर में 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वहां मौजूदा समय में आईटीबीपी देहरादून में डीआईजी के पद पर तैनात हैं। उनके पति संजय कुमार यूपी काडर के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में वे सहारनपुर के मंडलायुक्त हैं।