Robertsganj. यूपी के सोनभद्र हुए नरसंहार के पीड़ितों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने के पहले जिले की राजनीति में उबाल आ गया है। सीएम के दौरे का विरोध करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में सपा के पूर्व विधायक समेत कई लोगों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किया है।मालूम हो रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ सोनभद्र के मूर्तियां गांव में हुए नरसंहार पीड़ितों से मिलने पहुंच रहे हैं।
इसकी जानकारी मिलते ही विपक्षी दल सक्रिय हो गए हैं। सीएम को काला झंडा दिखाने की तैयारी की जैसी ही भनक लगी तो पुलिस हकत में आ गयी। पुलिस ने राबर्ट्सगंज के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर किया है। जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।
पूर्व विधायक समेत कार्यकर्ताओ की गिरफ्तारी से आक्रोशित सपाई खेमे ने लामबंद होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सपा कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए तो पुलिस सभी को उठा ले गयी। बता दें सोनभद्र मामले को लेकर लगाता प्रदेश के सियासी माहौल में हलचल बनी है।
19 जुलाई को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी जिले में धारा 144 लागू होने के चलते हिरासत में ले लिया गया था। इस दौरान प्रियंका समेत 10 कांग्रेसियों पर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गयी थी। हलांकि प्रियंका के धरने पर बैठने के बाद बैक फुट पर आए प्रशासन ने पीड़ित परिवार की पांच महिलाओं से उनकी मुलाकात कराई थी।
यह भी पढ़ें...सीएम योगी का सोनभद्र दौरा आज, करेंगे प्रेस कांफ्रेंस