Patna. बिहार में बाढ़ ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है। यह समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल होती जा रही है। प्रदेश में बाढ़ की वजह से अब तक 177 लोगों की मौत हो चुकी है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाढ़ से पूर्वी चंपारण जिले में अब तक सबसे ज्यादा 46 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा सीतामढ़ी में 30, मधुबनी में 18, अररिया, पूर्णिया और कटिहार इन तीनों जगहों पर बाढ़ से 14-14 लोग मारे गए हैं। जबकि शिवहर में माने वालों का आंकड़ा 11 पहुंच गया है।
बता दें कि राज्य के 12 जिले के 1123 पंचायत बाढ़ग्रस्त हैं। जबकि 69 लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं। पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, सुपौल, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, कटिहार और पूर्णिया शामिल है।